
प्रश्नोत्तर
सामान्य प्रश्नोत्तर (FAQs)
ओलंपियाड से संबंधित सभी सामान्य प्रश्नों के उत्तर यहाँ प्राप्त करें
भारत एवं विदेश के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड (CBSE, ICSE, स्टेट बोर्ड) के कक्षा 1 से 12 तक के छात्र हिंदी ओलंपियाड तथा कक्षा 3 से 12 तक के छात्र संस्कृत ओलंपियाड में भाग ले सकते हैं।
केवल अंक देने के स्थान पर, BBO बेंचमार्क रिपोर्ट छात्र के 12 भाषाई आयामों (व्याकरण, शब्द भण्डार, समझ, साहित्यिक रुचि) का गहन विश्लेषण कर राष्ट्रीय स्तर का सटीक रिपोर्ट कार्ड प्रदान करती है।
हाँ! छात्र हमारी वेबसाइट पर 'व्यक्तिगत छात्र पंजीकरण' चुनकर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सीधे परीक्षा दे सकते हैं।
जी हाँ, पूर्ण रूप से। BBO का पाठ्यक्रम NCERT एवं NEP 2020 के नए दिशानिर्देशों व भारतीय ज्ञान परंपरा के अनुरूप तैयार किया गया है।
प्रधानाचार्यों एवं भाषा शिक्षकों को 'राष्ट्रीय भाषा सेवा सम्मान', स्मृति चिह्न, नकद प्रोत्साहन राशि तथा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में आमंत्रित किया जाता है।
क्या आपका प्रश्न सूची में नहीं है?
